न्यूजीलैंड में भारतीय महिला और बच्चे के शव बरामद
समाचार पत्र 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के अनुसार 32 साल की महिला का शव ओटुमेटाई इलाके के एक मकान से रविवार को बरामद किया गया जबकि बच्ची का शव सोमवार को बरामद किया गया। माना जा रहा है कि बच्ची इस महिला की बेटी थी।
इस मामले में एक 23 वर्षीय भारतीय युवक को गिरफ्तार किया गया है और स्थानीय अदालत ने उसे गुरुवार तक पुलिस की हिरासत में भेज दिया।
बच्ची की शिनाख्त एना सांघा के रूप में हुई है जबकि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस इस कथित दोहरे हत्याकांड की जांच कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी माइक क्लेमेंट ने बताया कि घर की तलाशी ली गई और मौके से कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं।
बताया गया है कि महिला का पति अभी न्यूजीलैंड से बाहर है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ऑकलैंड ले जाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications