इराक में विस्फोट, एक की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि राजधानी बगदाद से करीब 60 किलोमीटर दूर फलौजा के विभिन्न स्थानों पर कई पुलिसकर्मियों के घरों को निशाना बनाकर विस्फोट किया गया था।
पुलिस और सुरक्षाबलों ने संभावित हमलों को रोकने के लिए इलाके को घेर लिया है। अंबर प्रांत में फलौजा सबसे बड़ा शहर है। यहां हाल के महीनों में पुलिसकर्मियों पर कई हमले हो चुके हैं।
उधर, बगदाद से 57 किलोमीटर दूर बकूबा शहर के अल-मंसूरिया इलाके में मुख्य सड़क पर पुलिसकर्मियों को निशाना बनाकर किए गए विस्फोट में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications