बर्लिन के एयर शो में प्रदर्शित होगी नई प्रौद्योगिकी

विश्व के सबसे पुराने और सबसे बड़े इस एयर शो का आयोजन आठ जून से 13 जून तक चलेगा। वैश्विक आर्थिक मंदी और यूरोप के कुछ देशों में गंभीर ऋण संकट के बाद यह शो आयोजित हो रहा है।

इस अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शन के जनसंपर्क निदेशक मिशेल टी. हॉफर ने आईएएनएस से कहा, "मौजूदा आर्थिक हालात में व्यापार की जरूरतों के मुताबिक हवाई क्षमता के क्षेत्र में विशिष्ट प्रौद्योगिकी पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।"

जर्मन एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज एसोसिएशन और मेसी बर्लिन द्वारा आयोजित यह एयर शो बर्लिन-स्कॉनफील्ड एयरपोर्ट सुरक्षा क्षेत्र में आयोजित होगा। इस एयर शो में 2,50,000 स्कवेयर मीटर के इलाके में विभिन्न विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस आयोजन में विशाल ए 380 विमान सहित करीब 300 स्थिर और चलायमान पंखों वाले विमानों का प्रदर्शन किया जाएगा। हवाई प्रदर्शन के दौरान एयर शो का एक विशेष ट्रैफिक टावर उड़ानों का नियंत्रण करेगा।

हॉफर ने कहा, "इस प्रदर्शन में उच्च कौशल युक्त पायलट हैरतअंगेज प्रदर्शन दिखाएंगे और उच्च प्रौद्योगिकी के चलते यह प्रदर्शन बेमिसाल साबित होगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+