श्रीलंका राजनीतिक समझौता करे : माकपा

नई दिल्ली, 7 जून (आईएएनएस)। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सोमवार को सरकार से कहा कि मंगलवार से नई दिल्ली दौरे पर आ रहे श्रीलंकाई राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे से वह तमिल समस्या का राजनीतिक समाधान शीघ्र निकालने के लिए कहे।

माकपा ने एक बयान में कहा कि राजपक्षे का यह दौरा भारत और श्रीलंका के बीच दोस्ताने संबंध की पुष्टि करने का मौका साबित होगा।

बयान में हालांकि कहा गया है कि सरकार को तमिल समस्या के समाधान की जरूरत के बारे में राष्ट्रपति को बताना चाहिए, जिससे कि तमिल भाषी क्षेत्रों के लिए शक्ति और स्वायत्ता का स्थानांतरण हो सके।

इस तरह का राजनीतिक समाधान श्रीलंका की एकता और अखंडता को और मजबूत करेगा।

बयान में कहा गया है कि युद्ध के कारण श्रीलंका में तीन लाख लोग विस्थापित हुए। राहत शिविरों से करीब 80 हजार लोग अपने घर नहीं लौट सके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+