रेलगाड़ी और ट्रक में टक्कर से 1 की मौत
यह हादसा सुबह 10.30 बजे उस समय हुआ जब नेपाल के प्रसिद्ध धार्मिक शहर जनकपुर से जयनगर जा रही रेलगाड़ी की चपेट में ट्रक आ गया। ट्रक चालक सिग्नल का उल्लंघन कर रेल पटरी को पार करने की कोशिश कर रहा था तभी यह दुर्घटना हो गई।
पुलिस के मुताबिक शव बरामद कर लिया गया है जबकि चार अन्य लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस का कहना है कि मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है। ट्रक और इंजन में फंसे संभावित लोगों की तलाश जारी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications