कांग्रेस ने कर्नाटक से मारूति को राज्यसभा उम्मीदवार बनाया
कर्नाटक से राज्यसभा की चार सीटों के लिए 17 जून को चुनाव होना है। इसके लिए नामांकन की आखिरी तारीख सात जून यानी सोमवार (आज) है।
पार्टी ने सोमवार को एक बयान जारी कर मारूति की उम्मीदवारी की घोषणा की। कर्नाटक की चार सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय है लेकिन दूसरी सीट जीतने के लिए उसे जनता दल (सेक्युलर) पर निर्भर रहना पड़ेगा। ऐसे में फर्नाडीस का राज्यसभा पहुंचना तो तय है लेकिन दूसरे उम्मीदवार मारूति की जीत आवश्यक संख्या बल के जुगाड़ पर निर्भर करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications