भारतीय रुपये के साथ विनिमय दर नहीं बदलेगा नेपाल
नेपाल राष्ट्र बैंक (एनआरबी) ने एक बयान जारी कर कहा, "यह सूचित किया जाता है कि भारतीय रुपये के साथ विनिमय की दर को देश की आर्थिक स्थिरता का आधार माना जाता है लेकिन ऐसी स्थिति नहीं है कि दर में परिवर्तन किया जाए।"
एनआरबी के निदानिर्देशों के मुताबिक भारतीय रुपये की विनिमय दर 1.60 रुपये है।
दरअसल, लंदन से प्रकाशित अखबार फाइनेंशियल टाइम्स ने प्रकाशित एनआरबी के गवर्नर युबराज खाटिवाड़ा के साक्षात्कार के बाद मीडिया में भारतीय रुपये के मुकाबले नेपाली रुपये की विनिमय दर में पर्वितन दावा किया गया है।
नेपाल के स्थानीय मीडिया में खाटिवाड़ा की इस बात को लेकर आलोचना हो रही है कि वह अफरा-तफरी फैलाकर भारतीय रुपये की खरीददारी बढ़ाना चाहते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications