इंडोनेशिया में पुल ढहने से 8 मरे
जकार्ता, 7 जून (आईएएनएस)। इंडोनेशिया के आचेह प्रांत में एक पुल के ढहने से कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई जबकि इस हादसे की चपेट में आए चार लोग अभी तक लापता हैं।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह हादसा रविवार को लगभग 30 लोगों के लकड़ी के पुल पर चढ़ने के बाद हुआ। गायो ल्यूवेस जिले का यह पुल अतिरिक्त दबाव की वजह से टूट गया और कई लोग नदी में बह गए।
पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि ज्यादा दबाव के कारण पुल टूट गया। पुल पर मौजूद लोगों में ज्यादातर बच्चे शामिल थे जो स्थानीय नेताओं द्वारा आयोजित एक पारंपरिक समारोह को देख रहे थे।
बचावकर्मियों ने अभी तक आठ शव बरामद किए हैं जबकि लापता चार लोगों की तलाश जारी है। घायलों में बच्चे भी शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications