ब्रूस के साथ सहज होने में वक्त लगा : एश्टन
लंदन, 7 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता एश्टन कचर का कहना है कि शुरूआत में उन्हें अपनी पत्नी डैमी मूर के पूर्व पति ब्रूस विलिस के साथ सहज होने में थोड़ा वक्त लगा।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार एश्टन का कहना है, "शुरूआत में उन्हें यह मुश्किल लगा क्योंकि ब्रूस वह शख्स थे जो उनकी बीवी के शौहर रह चुके थे लेकिन ईष्र्या पर काबू पा लेने के बाद चीजे आसान हो गईं।"
एश्टन और ब्रूस में अब अच्छी दोस्ती है। ब्रूस और मूर की बेटियों के साथ वे अक्सर साथ में वक्त बिताते हैं। ब्रूस और मूर की तीन बेटियां -रमर, स्कॉट और तालुल्ला हैं।
एश्टन ने बताया, "लोग अक्सर हमसे पूछते हैं आपकी इतनी अच्छी कैसे निभती है। वैसे मेरी और ब्रूस की पसंद एक नहीं है लेकिन इसके बावजूद हम एक साथ स्कूबा डाइविंग, स्कींग करते हैं, बेटियों के साथ एक साथ वक्त बिताते हैं, एक साथ फिल्में देखते हैं, खेलों पर चर्चा करते हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications