तुर्की, पाकिस्तान और अफगानिस्तान आतंकवाद पर करेंगे चर्चा
इस्तांबुल, 7 जून (आईएएनएस)। आतंकवाद को जड़ से मिटाने का लक्ष्य लेकर तुर्की, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री सोमवार को एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं।
तुर्की के विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी सिन्हुआ को बताया कि तीनों विदेश मंत्री आतंकवाद और सुरक्षा के मुद्दे पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
अधिकारी ने बताया कि तुर्की के विदेश मंत्री अहमत दावुटोगलु, पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री जलमई रसौल एशियाई देशों के बीच विश्वास बढ़ाने के मुद्दे पर बुलाए गए सम्मेलन से पहले सिरागन पैलेस में मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि तुर्की के पाकिस्तान और अफगानिस्तान से रिश्ते बहुत मधुर हैं और वह हमेशा दोनों देशों पर अपने मतभेदों को खत्मकर आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट लड़ाई लड़ने पर जोर डालता रहा है।
तुर्की इससे पहले पाकिस्तान और अफगानिस्तान के राष्ट्रपतियों की चार बैठकें करा चुका हैं। इन बैठकों में दोनों देशों के सैन्य और खुफिया प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications