कनाडाई तमिलों ने अमिताभ बच्चन की प्रशंसा की
बच्चन को 'मानवता का महान दूत' करार देते हुए एक तमिल नेता ने समारोह में शिरकत करने वाले बॉलीवुड के अन्य सितारों पर हमला बोला।
कनाडाई तमिल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डेविड पूपालपिल्लै ने कहा, "बिग बी सही मायने में बड़े हैं। उनका नाम उनके व्यक्तित्व से मेल खाता है। हम तमिल उन्हें सलाम करते हैं। श्रीलंका न जाकर बिग बी विश्व के तमिलों के साथ खड़ा हुए हैं।"
तमिल नेता ने कहा, "तमिल बिग बी, उनके परिवार और उन सभी भारतीय फिल्मी हस्तियों पर गर्व महसूस करते हैं जिन्होंने श्रीलंका की मेजबानी को नकारा हैं। श्रीलंका के हाथ निर्दोष तमिलों के खून से रंगे हैं।"
उन्होंने कहा, "बच्चन ने यह दिखाया है कि वह हमारा ध्यान रखते हैं। उन्होंने दुनिया को दिखाया है कि वह मानवता के महान दूत हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications