शेयर बाजार धराशाई लेकिन रिलायंस कम्युनिकेशन में तेजी

बंबई शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर दोपहर एक बजे 2.41 प्रतिशत बढ़कर 172.20 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रिलायंस कम्युनिकेश सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों में तेजी दर्ज करने वाला अकेला शेयर बना हुआ है। बीएसई के सभी सेक्टरों के सूचकांक में गिरावट दर्ज की जा रही है।

कारोबार शुरू होने के समय रिलायंस कम्युनिकेशन का शेयर अगले 10 मिनट में करीब 5.86 प्रतिशत बढ़कर 178.35 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था।

पिछले सप्ताह कंपनी के शेयर भाव में 14.03 प्रतिशत की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी। पिछले सप्ताह आई खबरों में कहा गया था कि यूएई की कंपनी एटिस्लेट रिलायंस कम्युनिकेशन में हिस्सेदारी खरीद सकती है। एटिस्लेट के 19 देशों में 10.9 करोड़ ग्राहक हैं।

कंपनी ने रविवार को अपने बयान में कहा था कि रिलायंस कम्युनिकेशन के निदेशक मंडल ने बेहतर प्रीमियम पर रणनीतिक या निजी निवेशकों को अपनी 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है।

कंपनी ने हालांकि अभी इस हिस्सेदारी को खरीदने वाली कंपनी का खुलासा नहीं किया है और न ही इसके लिए कोई समय सीमा निर्धारित की है।

हिस्सेदारी बेचने की अटकले तब शुरू हुई थी जब भारत में कारोबार को लेकर आशावादी नजरिया रखने वाली कंपनी एटिस्लेट ने 3-जी स्पैक्ट्रम नीलामी की बोली दो अरब डॉलर के पार जाने के बाद बोली नहीं लगाई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+