न्यूयार्क में इमारत से टकराया विमान
न्यूयार्क। न्यूयार्क की सफॉल्क काउंटी में दो लोगों को लेकर जा रहा एक विमान एक इमारत से टकरा जाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के कारण इमारत में आग लग गई और विमान में सवार दोनों लोग घायल हो गए।
प़ढ़ें - देश-दुनिया की ताजा खबरें
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इस बारे में डब्ल्यूएबीसी टेलीविजन की रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो सीटों वाला सेस्ना विमान शनिवार को लांग आइजलैंड मैकऑर्थर हवाईअड्डे के नजदीक वारसिटी प्लंबिंग सप्लाई कंपनी की इमारत से टकरा गया।
दुर्घटना में विमान का पायलट और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि इमारत में आग लग गई। बाद में आग पर काबू पा लिया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।













Click it and Unblock the Notifications