चण्डीगढ़ में आपात स्थिति में उतरा विमान
चण्डीगढ़।
तकनीकी खराबी की वजह से एक चार्टर्ड विमान को रविवार को चण्डीगढ़ हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारना पड़ा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि सराया एविएशन के इस विमान ने चण्डीगढ़ से शिमला के लिए उड़ान भरी थी। id="toptextpromo">href="/news/states/"
target="_blank">पढ़ें
-
राज्यों
की
खबरें
चण्डीगढ़
हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "विमान शिमला पहुंच गया था लेकिन इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से वह उतर नहीं सका और उसे वापस लौटना पड़ा। उसके बाद विमान सुबह 11.30 बजे चण्डीगढ़ में सुरक्षित उतरा।" उन्होंने बताया, "चालक ओर सहचालक दोनों सुरक्षित हैं और हमारे इंजीनियर गड़बड़ी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।" उन्होंने बताया, "विमान कुछ अति विशिष्ट लोगों को लेने शिमला गया था।"











Click it and Unblock the Notifications