बाजारों में उपलब्ध नहीं हैं स्वाइन फ्लू के टीके
दवा कपंनी कैडिला हेल्थकेयर द्वारा बनाए गए स्वाइन फ्लू के टीके 'वैक्सीफ्लू-एस' में एच1 एन1 के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिरोधक क्षमता मौजूद है।
टीके को बाजार में उतारते हुए गुरुवार को आजाद और कैडिला के अध्यक्ष पंकज पटेल ने कहा था कि यह शुक्रवार से बाजारों में मिलने लगेगा।
बाजारों की स्थिति हालांकि खराब है और दिल्ली की दुकानों और बाजारों में यह दवा अभी तक उपलब्ध नहीं हो सकी है।
करोल बाग में स्थित बत्रा मेडिकल कार्नर में काम करने वाले मुकेश ने कहा, "अभी तक बाजारों में यह दवा उपलब्ध नहीं है।"
उत्तरी दिल्ली केमीस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक जैन ने आईएएनएस को बताया, "दिल्ली में टीके की मांग ज्यादा नहीं है। दिल्ली में वर्तमान में स्वाइन फ्लू के मामले सामने नहीं आए हैं जिससे इसे लेकर लोग चिंतित नहीं हैं।"
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह स्वाइन फ्लू के कम से कम 30 मामले सामने आए थे जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 21 मामले सामने आए थे।
उल्लेखनीय है कि अभी तक देश में स्वाइन फ्लू से 31,934 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 31 मई तक 1,531 लोगों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications