शिमला से लौटकर चण्डीगढ़ में उतरा विमान (लीड-1)
हवाई अड्डा अधिकारियों ने बताया कि सराया एविएशन के इस विमान ने चण्डीगढ़ से शिमला के लिए उड़ान भरी थी।
चण्डीगढ़ हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया, "विमान शिमला पहुंच गया था लेकिन इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से वह उतर नहीं सका और उसे वापस लौटना पड़ा। उसके बाद विमान सुबह 11.30 बजे चण्डीगढ़ में सुरक्षित उतरा।"
उन्होंने बताया, "चालक और सहचालक दोनों सुरक्षित हैं और हमारे इंजीनियर गड़बड़ी का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने बताया, "विमान कुछ अति विशिष्ट लोगों को लेने शिमला गया था।"
शिमला हवाई अड्डे के नियंत्रक अनिल गोस्वामी ने कहा कि तकनीकी खराबी की वजह से विमान उतर नहीं पाया। उन्होंने कहा कि शिमला हवाई अड्डा समुद्र की सतह से 2196 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और यह देश के तीन विशेष हवाई अड्डों में शुमार है।
यहां हवाई अड्डे के रनवे के चारों ओर गहरी खाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications