अफगानिस्तान में 5 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुरक्षा बल की विज्ञप्ति के हवाले से बताया कि सड़क किनारे बम फटने से एक सैनिक की मौत हो गई, जबकि एक की मौत आतंकवादी हमले में हुई। तीन अन्य सैनिकों की मौत एक सड़क दुर्घटना में हो गई।
मारे गए सैनिकों की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। अफगानिस्तान में अब तक अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के 230 सैनिकों की मौत हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications