उमर ने की सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा
एकीकृत कमानों के साथ बैठक में अब्दुल्ला ने मानवाधिकारों की रक्षा के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।
उन्होंने कहा, "मानवाधिकारों का हनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"
बैठक के दौरान माछिल में फर्जी मुठभेड़ मामले, अमरनाथ यात्रा के प्रबंधों, मानवाधिकार के मुद्दों व राज्य की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की गई।
सैन्य अधिकारियों ने माछिल में फर्जी मुठभेड़ मामले की जांच में पुलिस को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
बैठक में उप मुख्यमंत्री ताराचंद, सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. जसवाल, लेफ्टिनेंट जनरल एस.के.सिंह, एन.सी. मारवाह, रामेश्वर राव, डी.एस. ठाकुर, मुख्य सचिव ए.एस. कपूर, वित्तायुक्त (गृह) सैमुअल वर्गीज, पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा के अलावा अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, अर्ध सैनिक बल व प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications