पोप का अंतर-धार्मिक संवाद का आह्वान
निकोसिया, 6 जून (आईएएनएस)। ईसाई धर्म गुरु पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने ईसाइयों तथा अन्य धर्मावलंबियों के बीच संवाद का आह्वान किया है।
समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार साइप्रस की यात्रा पर आए 83 वर्षीय पोप ने शनिवार को कहा, "विश्वभर में बहुत कुछ किया जाना बाकी है। सिर्फ संयमपूर्वक किए गए कार्यो से ही पारस्परिक विश्वास कायम हो सकता है।"
यह भूमध्यसागरीय द्वीप यूनानी परंपरागत ईसाइयों और मुसलमानों में बंटा हुआ है।
किसी भी पोप की यह पहली साइप्रस यात्रा है। पोप ने ईसाइयों और विविध धर्मो को मानने वालों के बीच सहयोग पर भी जोर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications