दिल्ली में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। दिल्ली में बारिश के एक दिन बाद तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई जिससे धूल और गर्मी की तपिश से लोगों को राहत मिली।
दिल्लीवासियों को बारिश के बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस सत्र के औसत तापमान से तीन डिग्री ऊपर था। शनिवार को न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर के कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया, "आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा धूल भरी आंधी, बारिश होने की संभावना है। राजधानी का अधितम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications