तापमान में आई गिरावट से राहत

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि ग्वालियर और चंबल संभागों में बादल अपना असर दिखाकर और राहत दे सकते है जबकि शेष प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले दिनों प्रदेश के अनेक हिस्सों में हुई बौछारों का असर अब भी बना हुआ है। यही कारण है कि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ हैं।
मौसम के आए बदलाव के चलते प्रदेश के कई हिस्सों के तापमान में भी कुछ गिरावट रिकार्ड की गई हैं। भोपाल का अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 38.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में 4०. 4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर में 40.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications