इजरायली से शादी करने वाले मिस्रवासियों की नागरिकता खत्म होगी
मिस्र की आधिकारिक समाचार एजेंसी एमइएनए के मुताबिक राज्य परिषद की सर्वोच्च प्रशासनिक अदालत ने शनिवार को प्रथम प्रशासनिक अदालत के इजरायली महिलाओं से शादी करने वाले मिस्र के पुरुषों की नागरिकता खत्म करने के फैसले को बरकरार रखा।
अदालत ने कहा कि उसके इस फैसले को कहीं और चुनौती नहीं दी जा सकती।
अदालत ने आंतरिक मंत्रालय से कहा कि वह अरब इजरायली और यहूदी इजरायली से शादी करने वाले मिस्रवासियों की फाइल कैबिनेट को भेजे।
इस मामले को अदालत तक ले जाने वाले वकील नबिल अल-वाश ने कहा कि फैसले का उद्देश्य मिस्र के युवाओं और राष्ट्रीय सुरक्षा को बचाना है।
वाश ने कहा, "यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उस समय आया है जब इजरायल शांति प्रेमियों के खिलाफ हमले कर रहा है।"
मिस्र के करीब 30 हजार पुरुषों ने इजरायली महिलाओं से शादी की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications