आतंकवादियों जैसा बर्ताव हो नक्सलियों से : रामदेव
भोपाल प्रवास पर आए बाबा रामदेव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए रविवार को कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र संपदा से भरे पड़े हैं और वे नक्सलवादियों के कब्जे में हैं, लिहाजा उस हिस्से में उनकी भागीदारी तय की जाना चाहिए, क्योंकि उन क्षेत्र का विकास नहीं हुआ है। इसके बाद भी वे हिंसा का रास्ता नहीं छोड़ते हैं तो उनके खिलाफ आतंकवादियों जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भोपाल गैस कांड का सोमवार को फैसला आने वाला है और आरोपियों को मृत्युदण्ड से कम सजा नहीं मिलनी चाहिए क्योंकि उनकी वजह से हजारों लोगों की जानें गई हैं।
बाबा रामदेव ने एक बार फिर 1000 और 500 के नोटों के चलन पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि ऐसा होने पर भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा, क्योंकि बड़े नोट लेन देन को आसान बनाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications