न्यूयार्क में इमारत से विमान टकराया
न्यूयार्क, 6 जून (आईएएनएस)। न्यूयार्क के सफॉल्क काउंटी में दो लोगों को लेकर जा रहा एक विमान एक इमारत से टकरा जाने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
दुर्घटना के कारण इमारत में आग लग गई और विमान में सवार दोनों लोग घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने इस बारे में डब्ल्यूएबीसी टेलीविजन की रिपोर्ट के हवाले से खबर दी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि दो सीटों वाला सेस्ना विमान शनिवार को लांग आइजलैंड मैकऑर्थर हवाईअड्डे के नजदीक वारसिटी प्लंबिंग सप्लाई कंपनी की इमारत से टकरा गया।
दुर्घटना में विमान का पायलट और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि इमारत में आग लग गई।
बाद में आग पर काबू पा लिया गया और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications