ओबामा ने जापान के नए प्रधानमंत्री को फोन किया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक व्हाइट हाऊस से शनिवार को जारी बयान में कहा गया, "दोनों नेता दोनों राष्ट्रों और विश्व समुदाय के सामने मौजूद कई चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम करने पर सहमति जताई है। इसमें उत्तरी कोरिया और ईरान द्वारा पेश चुनौतियां भी शामिल हैं।"
बयान में कहा गया है कि दोनों नेताओं ने अमेरिका-जापान संबंधों के महत्व पर भी जोर दिया।
जापान के पूर्व वित्त मंत्री कान को युकिओ हतोयामा की जगह प्रधानमंत्री बनाया गया है। हतोयामा ने बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications