बांग्लादेश ने फेसबुक से प्रतिबंध हटाया
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार एक निजी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनी मनगो टेलीकॉम सर्विसेज के प्रबंध निदेशक मीर मसूद कबीर ने बताया कि कंपनी ने शनिवार को बाांग्लादेशी उपभोक्ताओं के लिए यह सेवा दोबारा शुरू की।
फेसबुक वेबसाइट पर 29 मई को प्रतिबंध लगाया गया था। अधिकारियों के मुताबिक इस्लाम की मान्यताओं के खिलाफ विवादास्पद चित्रों को इस वेबसाइट पर जारी कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया था।
एक सार्थक बातचीत के बाद फेसबुक के अधिकारियों ने वेबसाइट पर जारी किए गए विवादास्पद चित्रों को हटाने का फैसला किया था। इसके बाद सरकार ने इस वेबसाइट को प्रतिबंध मुक्त करने का निर्णय लिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications