ब्राजील में सड़क दुर्घटना, 17 स्कूली बच्चों की मौत
समाचार चैनल टीवी ग्लोबो के मुताबिक बच्चे एक खुले ट्रक में सवार थे जिसे एक ट्रैलर ने टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ट्रक लाजे शहर के पास एक पुल पर था।
अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि टक्कर के कारण ट्रक 15 मीटर की ऊंचाई से गिर गया। दुर्घटना के बाद ट्रैलर का चालक मौके से फरार हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications