सोवन चटर्जी कोलकाता के नए महापौर होंगे
कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। सोवन चटर्जी कोलकाता के नए महापौर होंगे। पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी की मौजूदगी में रविवार को चुनाव के बाद हुई पहली बैठक में तृणमूल कांग्रेस के पार्षदों ने सोवन चटर्जी को कोलकाता के नए महापौर बनाने का निर्णय लिया है।
चटर्जी वर्ष 2000-2005 में तृणमूल कांग्रेस के आधिपत्य वाले कोलकाता नगर निगम में जल परिषद के महापौर रह चुके हैं। वह शहर के दक्षिण में स्थित बेहाला के वार्ड संख्या 131 से निर्वाचित हुए हैं।
46 वर्षीय चटर्जी कोलकाता नगर निगम में 1985 से लगातार 25 वर्षो तक पार्षद रहे हैं।
उन्हें 16 जून को होने वाली पार्षदों की बैठक में औपचारिक तौर पर महापौर चुना जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications