इजरायल की निंदा न करने पर सरकार की आलोचना
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने गाजा ले जाए जा रहे मानवीय सहायता सामग्री बेड़ों पर इजरायल की ओर से किए गए हमले के मद्देनजर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार द्वारा इजरायल की निंदा न करने की आलोचना की है।
दो दिनों तक चली माकपा की पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद रविवार को जारी एक बयान में कहा गया, "यह बहुत खेद का विषय है कि भारत सरकार की तरफ से इस हमले के लिए इजरायल का नाम लेकर निंदा नहीं की गई।"
पार्टी ने इजरायल द्वारा गाजा की नाकेबंदी खत्म करने के लिए भारत को वहां काम कर रहे अन्य राष्ट्रों के साथ मिलकर काम करने की मांग की। पार्टी ने इजरायल के साथ सभी सैन्य सहयोग बंद करने की की मांग की।
उल्लेखनीय है कि इजरायल ने मानवीय मदद ले जा रहे पोतों पर हमला कर दिया था जिसमें नौ कार्यकर्ताओं की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications