फिर से जनता का विश्वास हासिल करेगी माकपा
नई दिल्ली, 6 जून (आईएएनएस)। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता का विश्वास फिर से हासिल करने के लिए वह कदम उठाएगी। हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में माकपा का सूपड़ा साफ हो गया था।
दो दिनों तक चली पार्टी के पोलित ब्यूरो की बैठक के बाद जारी एक बयान में पार्टी ने स्वीकार किया कि गत 30 मई को हुए चुनावों में पार्टी को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी।
बयान में कहा गया, "माकपा की प्रदेश इकाई इस हार की समीक्षा करेगी। इसके आधार पर तय किया जाएगा कि राजनीतिक और सांगठनिक स्तर पर क्या-क्या कदम उठाए जाने चाहिए ताकि लोगों का वामपंथी दलों के प्रति फिर से विश्वास लौटे।"
स्थानीय निकाय चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को भारी सफलता मिली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications