पाकिस्तानी आतंकियों ने अफगानिस्तानी का सिर कलम किया
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पाक से लगे अफगानिस्तान में कथित तौर पर जासूसी करने के कारण वदीन नामक व्यक्ति की हत्या की गई। वदीन का शव उत्तरी वजीरिस्तान के मिरानशाह से करीब पांच किलोमीटर दूर दर्पा गांव से बरामद किया गया।
समाचार पत्र डेली टाइम्स ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि शव के पास से एक पर्चा बरामद किया गया, जिसमें अमेरिका के लिए जासूसी करने के कारण हत्या की बात कही गई है। पर्चा में धमकी दी गई है कि अगर कोई भी ऐसा करेगा तो उसे भी यही परिणाम भुगतना पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications