रेलवे में कैंसर पीड़ितों की सुविधाओं में कटौती का विरोध
कौर ने बनर्जी को इस संबंध में रविवार को एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब के बठिंडा और मालवा क्षेत्र में भूमिगत जल की समस्याओं के कारण कैंसर के मरीजों की संख्या में बहुत वृद्धि हुई है। केंद्र सरकार ने इसके कारणों की जांच के लिए शोध भी आरंभ किया है।
उन्होंने कहा, "बठिंडा के अधिकांश कैंसर मरीज इलाज के लिए राजस्थान और दिल्ली जाते हैं। हम चाहते हैं कि रेल मंत्रालय यहां की जरूरतों को देखते हुए नई दिल्ली और बठिंडा के बीच शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन चलाए और अन्य रेलगाड़ियों में बोगियों की संख्या बढ़ाए।"
उन्होंने कहा, "मुझे दुख है कि रेल मंत्रालय हमारी जरूरतों को पूरा करने की बजाए कैंसर मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में कटौती कर रही है। मेरे संसदीय क्षेत्र में अधिकांश कैंसर मरीज हैं इसलिए इन सुविधाओं की कटौती को सबसे बड़ा खामियाजा मेरे संसदीय क्षेत्र के लोगों को भुगतना पड़ेगा।"
उल्लेखनीय है कि रेलवे बोर्ड ने हाल ही में एक अधिसूचना के जरिए रेलगाड़ियों के विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण की सुविधा में कटौती कर दी थी। कैंसर मरीजों को दी जाने प्राथमिकता भी वापस ले ली गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications