हिमाचल प्रदेश में तापमान वृद्धि
शिमला में मौसम विज्ञान कार्यालय के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "राज्यभर में दो दिन हुई लगातार बारिश के बाद रविवार को तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।"
कलपा में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार को 20.5 डिग्री था।
इसी तरह मंडी जिले के सुंदरनगर में उच्चतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि कांगड़ा जिले के धर्मशाला में यह 36.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इन दोनों शहरों में शनिवार को अधिकतम तापमान क्रमश: 33 और 32.6 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग ने राज्य में सोमवार को तेज हवा के साथ बूंदाबादी की संभावना जताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications