'नेपाल इस्तीफा दें तभी दूर होगा राजनीतिक गतिरोध'
बैठक के बाद पार्टी उपाध्यक्ष नारायण काजी श्रेष्ठ ने भरतपुर स्थित बी.पी. कोइराला मेमोरियल अस्पताल के कार्यकारी निदेशक डा. भक्त मान श्रेष्ठ के अपहरण में पार्टी की संलिप्तता संबंधी प्रधानमंत्री के बयान की निंदा की। उन्होंने कहा कि पार्टी सरकार से पूछेगी कि इस आरोप का उसके पास क्या आधार है।
एक अन्य बयान में श्रेष्ठ ने नेपाली सेना में 9000 जवानों की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाया। उन्होंने इस नियुक्ति प्रक्रिया को रोकने की मांग करते हुए कहा कि यह शांति प्रक्रिया का उल्लंघन है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications