चीन में विस्फोट से 1 व्यक्ति की मौत
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गीयांग नगर निगम के सुरक्षा विभाग ने एक बयान में बताया है कि शहर में जुनई रोड पर स्थित एक रेस्तरां में विस्फोट स्थानीय समयानुसार सुबह 8.57 बजे हुआ। इसमें रेस्तरां की खिड़कियां, दरवाजे और वहां मौजूद कुर्सियां पूरी तरह से बरबाद हो गई हैं।
प्रारंभिक जांच में विस्फोट से मरने वाले व्यक्ति की पहचान 52 वर्षीय रेन गौंगी के रूप में की गई है। रेन खुद ही बम बनाता था और उसने जान बूझकर रेस्तरां में विस्फोट किए।
पुलिस ने एक बयान में बताया कि रेस्तरां के मालिक से रेन का विवाद चल रहा था। इस विस्फोट में छह अन्य लोग भी घायल हो गए हैं, जो उस दौरान रेस्तरां में मौजूद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications