नक्सली समर्थकों ने झारग्राम में की लूटपाट
पुलिस अधीक्षक प्रवीण त्रिपाठी ने बताया कि झारग्राम से तीन किलोमीटर दूर हुई इस घटना में पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति (पीसीएपीए) का हाथ है।
उन्होंने कहा, "पीसीएपीए के सदस्यों ने लूटपाट की। हमें अपुष्ट खबरें मिली है कि लुटेरों ने हवा में गोलियां भी चलाईं। घटनास्थल से कारतूस बरामद हुए हैं।"
पीसीएपीए को नक्सलियों का अग्रिम संगठन माना जाता है। इस संगठन के पोस्टर उस जगह से भी मिले थे, जहां हावड़ा-कुला ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हुई थी, जिसमें कम से कम 150 लोगोंे की मौत हो गई थी और दो सौ से अधिक लोग घायल हो गए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications