इंदौर में 2 दोस्तों की हत्या
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह बाणगंगा थाना क्षेत्र के एक खेत में दो दोस्तों गणेश और रामसेवक की खून से लथपथ लाशें बरामद की गईं। दोनों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।
बाणगंगा थाने के प्रभारी डी. बी. एस. परिहार ने आईएएनएस को बताया कि दोनों शराब पीने के आदी थे। आशंका है कि खेत पर नशे की हालत में इनकी हत्या की गई हो। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications