दोहा दौर की वार्ता पर जल्द संपन्न हो : एपेक

सापोरो, 6 जून (आईएएनएस)। एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग संगठन (एपेक)के सदस्य देशों के व्यापार मंत्रियों ने रविवार को दोहा दौर की व्यापार वार्ता जल्द संपन्न कराने की मांग की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार जापान के होकियादो प्रांत की राजधानी सापोरो में आयोजित एपेक देशों के व्यापार मंत्रियों की दो दिवसीय बैठक में जारी बयान में यह अपील की गई।

बयान में कहा गया, "हम बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली के प्रति कडा़ विश्वास जताते हैं और दोहा विकास कार्यसूची को जल्द से जल्द सफल नतीजे तक पहुंचाने का संकल्प लेते हैं।"

आठ साल पुरानी दोहा दौर की वार्ता अभी तक अवरूद्ध है। विश्व व्यापार संगठन के 153 सदस्य देशों के बीच कृषि व्यापार और औद्योगिक बाजार तक पहुंच के मुद्दों पर मतभेद कायम हैं।

अलग से जारी बयान में मंत्रियों ने कहा है कि 1994 में तय किए गये व्यापार और निवेश उदारीकरण के 'बोगोर लक्ष्यों' को हासिल करने की दिशा महत्वपूर्ण प्रगति हुई है।

इंडोनेशिया के शहर बोगोर में 1994 में हुई एपेक संगठन की बैठक में हुए समझौते में तय किए गए लक्ष्यों को बोगोर लक्ष्य कहा जाता है। इनके अनुसार विकसित देशों को 2010 तक और कम विकसित देशों को 2020 तक उदारीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करना था।

एपेक संगठन विश्व की सबसे ज्यादा आर्थिक विविधता वाले देशों का संगठन है, इसके सदस्य देशों की जनसंख्या विश्व की कुल जनसंख्या का 40 प्रतिशत है और विश्व के कुल सकल घरेलू उत्पाद का 54.2 प्रतिशत का उत्पादन इन्हीं देशों में होता है, विश्व के कुल व्यापार का 43.7 प्रतिशत व्यापार एपेक देशों से ही संचालित होता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+