जेठमलानी राजस्थान से भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार

पार्टी की ओर से रविवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया, "पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने राजस्थान की दूसरी सीट से राम जेठमलानी को और झारखण्ड से अजय मारू को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है।"

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2004 में जेठमलानी ने वाजपेयी के खिलाफ लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। वह हालांकि निर्दलीय उम्मीदवार थे लेकिन उन्हें कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था। जेठमलानी इससे पहले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार में केंद्रीय कानून व विधि मंत्री का पद संभाल चुके हैं।

पिछले लोकसभा चुनाव में उनके बेटे महेश जेठमलानी को उत्तर-मध्य मुंबई लोकसभा क्षेत्र से भाजपा ने टिकट दिया था। वह कांग्रेस की युवा नेत्री प्रिया दत्त से चुनाव हार गए थे।

सूत्रों के मुताबिक जेठमलानी ने पिछले दिनों भाजपा में शामिल होने की इच्छा जताई थी और इस संबंध में उन्होंने पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को एक पत्र भी लिखा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+