मेक्सिको की खाड़ी में तेल रिसाव में कमी
लंदन, 6 जून (आईएएनएस)। मेक्सिको की खाड़ी में क्षतिग्रस्त तेल कुंए से हो रहे रोजाना हो रहे कच्चे तेल के रिसाव की मात्रा को घटाकर आधा करने में खनन कंपनी ब्रिटिश पेट्रोलियम (बीपी) को सफलता मिली है।
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोनी हेवर्ड ने रविवार को कहा कि हम तेल रिसाव को जल्द ही पूरी तरह बंद कर देंगे।
बीबीसी पर प्रसारित कार्यक्रम के दौरान हेवर्ड ने कहा कि तेल कुंआ क्षतिग्रस्त होने के बाद शुरूआत से ही इससे 12 हजार से 19 हजार बैरल तेल का दैनिक रिसाव हो रहा था लेकिन अब इस पर नियंत्रण करके इस रिसाव को 10 हजार बैरल प्रतिदिन तक कर लिया गया है।
हेवर्ड ने दावा किया, "हम खाड़ी में फैले तेल को साफ करेंगे, पर्यावरण को हो रहे नुकसान को रोकेंगे और तटीय इलाकों को पहले जैसी स्थिति में ले आएंगे।"
बीपी पेट्रोलियम के इस तेल कुंए में खनन के दौरान किए गए विस्फोट से तेल कुंआ क्षतिग्रस्त हो गया था इस घटना में 11 श्रमिकों की मौत हो गई थी। तेल के लगातार रिसाव के कारण क्षेत्र में पर्यावरण को भारी नुकसान हुआ है, माना जा रहा है कि यह अमेरिका के इतिहास की सबसे बड़ी पर्यावर्णीय क्षति है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications