अफगानिस्तान में विस्फोट, 9 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया, "विस्फोट नाटो के काफिले को निशाना कर किया गया, लेकिन इसमें सैनिकों को किसी तरह का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।"
इस बीच, जलालाबाद शहर में स्वास्थ्य विभाग के निदेशक अजमल पार्दिस ने बताया कि विस्फोट में नौ लोग घायल हुए हैं। पार्दिस ने बताया,"विस्फोट में घायल नौ नागरिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"
इसबीच प्रांतीय प्रशासन के प्रवक्ता अहमद जिया अब्दुलजई ने विस्फोट की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, "अंतर्राष्ट्रीय सेना के काफिले को निशाना बनाकर यह आत्मघाती हमला किया गया। इसमें एक पुलिसकर्मी सहित पांच लोग घायल हो गए।"
अब्दुलजई ने बताया कि विस्फोट पुल-ए-बहसौद इलाके में हुआ है। उन्होंने इस मामले में और जानकारी देने से इंकार कर दिया और कहा कि जांच जारी है और पूरा विवरण बाद में मुहैया कराया जाएगा।
अफगानिस्तान में रविवार को विस्फोट की यह तीसरी घटना है। इससे पहले भी कुंदूज और दक्षिणी कंधार प्रांत में सड़क किनारे हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications