हर मोर्चे पर विफल रही संप्रग सरकार : गडकरी

हैदराबाद, 6 जून (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन गडकरी ने रविवार को कहा कि अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में कांग्रेसनीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है।

पार्टी का अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार आंध्र प्रदेश की तीनदिवसीय यात्रा पर आए गडकरी ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "संप्रग द्वितीय के पहले साल का कार्यकाल पूरी तरह विफल रहा है। इस दौरान सभी मोर्चो पर उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा।"

उन्होंने व्यंग्य भर अंदाज में कहा, "इस एक साल के दौरान संप्रग सरकार की उपलब्धि यही रही कि वह महंगाई पर लगाम नहीं कस सकी, आम आदमी पूरी तरह त्रस्त रहा, किसानों की आत्म हत्याएं जारी रहीं और बेरोजगारी बढ़ती गई।"

गडकरी ने केंद्र सरकार से कृषि आधरित अर्थव्यवस्था को प्राथमिकता देने, कृषि विकास और कृषि संसाधनों के लिए उपयुक्त कोष उपलब्ध कराने, जल व नदी परियोजनाओं का काम युद्ध स्तर पर निपटाने और खाद्य पदार्थो के कुशल प्रबंधन की मांग की।

उन्होंने इस अवसर पर आंध्र प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि सभी प्रमुख मुद्दों पर सत्ताधारी कांग्रेस का प्रदेश नेतृत्व बंटा हुआ है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+