इजरायली ने जहाज के चालक दल को रिहा किया (लीड-1)

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार इजरायल के जनसंख्या एवं प्रवास प्राधिकरण की प्रवक्ता सबिन हदाद ने बताया, "वे सभी इजरायल छोड़ने को राजी हो गए हैं और इस समय वे सभी हवाई अड्डे पर हैं।"

इससे पहले समाचार एजेंसी डीपीए ने खबर दी थी कि चालक दल के सदस्यों और यात्रियों की रिहाई में देरी हो सकती है क्योंकि बंधक सदस्यों में से कुछ ने इजरायल के निर्वासन संबंधी कागजात पर दस्तखत करने से इंकार कर दिया है।

इजरायली नौसेना के जवानों ने शनिवार को उस समय इस जहाज पर कब्जा कर लिया था जब उसके चालक दल ने नौसेना के कहे अनुसार अपना रास्ता बदलकर इजरायली बंदरगाह पर लंगर डालने से इंकार किया था।

इसके बाद नौसैनिक इस जहाज को अशदोद बंदरगाह ले गए थे जहां 19 यात्रियों को हिरासत में ले लिया गया था।

रेचल कोरी नाम 2003 में गाजा में मारे गए एक शांति कार्यकर्ता के नाम पर रखा गया है। यह पोत 1000 टन से ज्यादा चिकित्सा एवं निर्माण सामग्री गाजा पट्टी ले जा रहा था।

इससे पहले गत सोमवार को इजरायली नौसेना ने गाजा पट्टी जा रहे जहाजों पर कार्रवाई की थी जिसमें नौ लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे। रेचल कोरी भी इसी जहाजी बेड़े का हिस्सा था लेकिन उसे सफर शुरू करने में कुछ विलंब हो गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+