नाइजीरिया में लेड फैलने से 250 लोगों की मौत
नाइजीरिया के मुख्य रोग विज्ञानी हेनरी एक्पन ने पत्रकारों से कहा कि शुक्रवार को प्रदेश में जहरीली धातु लेड के फैलने के कारण 100 और लोगों की मौत हो गई है।
ट्रिब्यून समाचार पत्र ने स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों के हवाले से लिखा है कि अस्पतालों में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या 450 तक पहुंच गई है।
खबरों के मुताबिक स्थानीय निवासी लेड प्रभावित इलाकों से पलायन कर रहे हैं।
समाचार के मुताबिक खदानों में हुए बारुदी सुरंग विस्फोट के बाद इलाके में लेड फैल गया, इसके कारण बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही है। बुकयाम स्थानीय सरकार के इलाके में आने वाले जरुमई जिले के गांव यारगलमा से शनिवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन और अंतर्राष्ट्रीय चिकित्सकों के दल ने कई शवों को बरामद किए।
एक स्थानीय संवाददाता के मुताबिक सोने की खदान में कथित रूप से अवैध उत्खनन के दौरान किए गए विस्फोट के बाद यह स्थिति पैदा हुई। उन्होंने कहा कि यहां कि ज्यादातर खदानों में इस तरह के लैंडमाइन विस्फोट अक्सर किए जाते हैं।
खदान में विस्फोट के समय वहां मौजूद सभी लोग मारे गए हैं जिसमें 10 साल की उम्र के बच्चे भी शामिल थे।
नाइजीरिया के स्वास्थ्य अधिकारी अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर स्थिति पर नियंत्रण की कोशिश कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications