सुशासन सम्मेलन में नहीं पहुंचे आडवाणी
पार्टी के एक पदाधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि अंतिम समय में आडवाणी का आना रद्द हो गया क्योंकि उनकी तबियत ठीक नहीं थी। अब उनके स्थान पर लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज समापन भाषण देंगी।
बहरहाल, रविवार को सुबह के सत्र को वरिष्ठ नेता एम. वेंकैया नायडू और अनंत कुमार ने भी संबोधित किया। इस सम्मेलन में कुल 83 प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। सम्मेलन में भाजपा शासित राज्यों के पांच मुख्यमंत्रियों और दो उपमुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह इसमें हिस्सा नहीं ले सके क्योंकि सम्मेलन के ठीक एक दिन पहले उनके पिता का निधन हो गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications