चण्डीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट हैक, जांच शुरू
हाउसिंग बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज को पाक हैकर्स डॉट काम द्वारा शनिवार को हैक कर लिया गया था। इस पर पाकिस्तान का झंडा दिख रहा था और चण्डीगढ़ प्रशासन के लिए आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं।
राज्य के हाउसिंग और वित्त सचिव संजय कुमार ने आईएएनएस को बताया, "यह एक गंभीर मुद्दा है और इस मामले की शिकायत दर्ज कर ली गई है। हमारा सारा आंकड़ा सुरक्षित है। हमारे पास इससे निपटने के लिए विकल्प मौजूद था।"
उन्होंने कहा, "हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे कि कोई भी इस तरह का प्रयास दुबारा नहीं कर सके। हम पुन: वेबसाइट जारी करेंगे और उस पर पहले जैसी जानकारियां मौजूद रहेंगी।"
साइबर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, "अभी यह बताना काफी कठिन है कि इसके लिए कौन दोषी है। विश्व के किसी भी हिस्से में मौजूद कोई भी व्यक्ति द्वारा वेबसाइट हैक की जा सकती है। इस मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही इसके पीछे जिम्मेदार लोगों को पकड़ लिया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications