नक्सलियों ने माकपा कार्यकर्ता की हत्या की
कोलकाता, 6 जून (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस ने रविवार को बताया कि माकपा कार्यकर्ता निर्मल सिंह को शनिवार को गोली मार दी गई। उनका शव बांकुड़ा के रायपुर क्षेत्र से रविवार को बरामद किया गया।
पुलिस अधीक्षक विशाल गर्ग ने कहा, "हमने निर्मल सिंह का शव बरामद कर लिया है। जांच जारी है।"
पश्चिम बंगाल के तीन पश्चिमी जिलों पश्चिमी मिदनापुर, बांकुड़ा और पुरुलिया में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications