अफगानिस्तान में विस्फोट, 3 मरे
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खानाबाद जिले के गर्वनर निजामुदीन नशीर के हवाले से बताया,"खानाबाद जिले में तालिबानी आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे रखे गए बम की चपेट में एक कार आ गई। इसमें एक सरकार समर्थक बलूच और उनके दो दोस्तों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई।"
इस बीच, तालिबान के प्रवक्ता जबिउल्लाह मुजाहिद ने मीडिया से फोन पर संपर्क कर विस्फोट की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि तालिबानी आतंकवादियों ने बलूच को सरकार को समर्थन देने की वजह से सजा दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications