पाटील ने शीला से अफजल की फांसी में देरी करने को कहा था!
शीला ने रविवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में यह संकेत दिए। उनसे जब यह पूछा गया कि क्या पाटील ने आपसे कहा था कि गृह मंत्रालय अफजल की फांसी के मामले में भले ही आपको बार-बार स्मरण पत्र भेजे आप इसे लटकाए रखिएगा। इसके जवाब ने शीला ने कहा, "हो सकता है कि आप जो सोच रहे हैं वह सच हो।"
उनसे जब यह पूछा गया कि क्या इस मुद्दे पर उनपर कोई राजनीतिक दबाव है तो उन्होंने इसका सीधा उत्तर देने से परहेज किया। उन्होंने कहा, "राजनीतिक दबाव था या नहीं, मैं इस बारे में इससे अधिक कुछ नहीं कह सकती।"
ज्ञात हो कि अफजल की फांसी का मुद्दा पिछले चार सालों से दिल्ली सरकार के पास लटका पड़ा है और केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से उसे अब तक 16 स्मरण पत्र भेजे जा चुके हैं।
इन स्मरण पत्रों का मौजूदा जवाब दिल्ली सरकार की ओर से पिछले 19 मई को भेजा गया था जिसमें कहा गया था कि मामला अभी विचाराधीन है। इस जवाब में राज्य सरकार की ओर से टिप्पणी की गई थी कि वह अफजल को फांसी देने का समर्थन करती है लेकिन इससे कानून-व्यवस्था गड़बड़ाने की आशंका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications