अमेरिकी हवाईअड्डे पर 2 संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
'स्टार लेजर' समाचारपत्र में प्रकाशित खबर के मुताबिक दोनों व्यक्तियों को अलकायदा के संगठनों के जरिए अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
समाचार पत्र के मुताबिक अलग-अलग विमानों से मिश्र जाने के लिए हवाईअड्डे पहुंचे 20 वर्षीय मोहम्मद हमद अलीसा और 26 वर्षीय कार्लोस एड्युराडो अल्मोंटे को गिरफ्तार कर लिया गया। मिश्र से ये दोनों सोमालिया जाने वाले थे।
सुरक्षा एजेंसियां 2006 से इनके बारे में जांच पड़ताल कर रही थीं लेकिन शनिवार को हुई इस गिरफ्तारी का संबंध किसी हमले की संभावना से नहीं है।
दोनों व्यक्तियों को सोमवार को न्यूजर्सी के नेवार्क शहर की जिला अदालत में पेश किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications